किशोरी को बहला-फूसलाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रौनापार आजमगढ़ : रौनापार कस्बे में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में रौनापार पुलिस ने एक दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया किया है । नाबालिक लड़की की मां रौनापार थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेरी पुत्री उम्र 17 वर्ष को समीर स्/ह्र घोन्तल निवासी रौनापार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने अपने प्रेमजाल में फसा कर बहला फुसला के सुहैल स्/ह्रफरीद,सोयब अहमद स्/ह्र फरीद,रियाज स्/ह्र मजीद,आमीश स्/ह्र कलामुद्दीन के सहयोग से भगा ले गया ।
समीर द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री के साथ गलत कार्य किया गया व लड़की के खाते से 8000 रूपए भी निकाल लिया गया । पुलिस ने आराम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुखबिर का जाल बिछाया और बेलहिया ढ़ाला के पास से गिरफ्तार कर लिया ।







.jpeg)












