BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महिला पर तेजाब फेंकने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

महिला पर तेजाब फेंकने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
Share

कानपुर : बिधनू के तुलसियापुर में 35 वर्षीय विधवा महिला पर तेजाब फेंकने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोस्त की मौत के बाद उसकी पत्नी पर वह डोरे डाल रहा था और शादी के प्रस्ताव ठुकराने पर सरेराह उसे तेजाब से नहला दिया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और दबिश देकर रात में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।


पति की मौत के बाद आने लगा था घर
तुलसियापुर निवासी एक विधवा महिला के मुताबिक 10 माह पहले जून 2021 में उनके पति की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह चार वर्षीय बेटे को लेकर तुलसियापुर मोड़ के पास किराए के कमरे में रह रही थी। इस दौरान उसके पति के दोस्त कल्याणपुर निवासी अजय कुमार हमदर्दी दिखाते हुए अक्सर घर आने लगे और तरह तरह की बातें करने लगे। पहले तो वह कुछ समझ नहीं पाई लेकिन बाद में उनकी बदनीयती सामने आ गई।


सने पुलिस को बताया कि बीते तीन माह से अजय शादी करने के लिए दबाव बना रहे थे। जिसे उसने ठुकरा दिया। बुधवार सुबह बेटे के स्कूल जाने के बाद अजय फिर से घर आ गया। बातचीत के दौरान उसने फिर से शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध किया तो अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। जिस पर उसने उसे घर से भगा दिया।


फैक्ट्री जाते समय डाला तेजाब
वह नौबस्ता स्थित धागा फैक्ट्री में काम करने के लिए जाने लगी। तुलसियापुर मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपित अजय ने उसपर बोतल से तेजाब फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े तो आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की गई। देर रात सूचना के आधार पर ठिकाने पर दबिश दी गई तो आरोपित अजय हत्थे चढ़ गया। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा गया है।
 


Share

Leave a Reply