पुलिस ने ढाई किलो आरडीएक्स के साथ दो आतंकी को किया गिरफ्तार....
नई दिल्ली : पंजाब पुलिस ने एक आतंकी षड्यन्त्र को विफल कर दिया है और तरनतारन जिले के गांव से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आतंकियों के पास से ढाई किलोग्राम आर डी एक्स सहित अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरण बरामद किये हैं।
गिरफ्तार आतंकियों की पहचान बलजिन्दर सिंह उर्फ बिंदू और जगतार सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है। ये दोनों अमृतसर के हैं। पुलिस ने इनके पास से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं। बिंदू अजनाला में एक निजी अस्पताल में काम करता है जबकि जग्गा एक श्रमिक है। तीन दिन पहले हरियाणा पुलिस ने करनाल जिले से आई ई डी और पिस्तौल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था।







.jpeg)












