नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ढाबे की आड़ में हो रहे देह व्यापर का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 13 युवतियों सहित 4 ग्राहक पकडाए

ढाबे की आड़ में हो रहे देह व्यापर का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 13 युवतियों सहित 4 ग्राहक पकडाए
Share

नीमच | मध्यप्रदेश राज्य के नीमच जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नीमच महू हाइवे पर ग्राम चल्दु के नजदीक बनाए गए अवैध ढाबे व मकानों को जमींदोज कर दिया। जानकारी के अनुसार यहां पर ढाबे और इन मकानों की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। कल देर रात हुई पुलिस की छापेमारी कार्रवाई में यहां से 13 युवतियों सहित 4 ग्राहकों और 2 दलालों को भी पुलिस ने धर दबोचा है।

पढ़ें : बिलासपुर में युवकों की गुंडागर्दी: लोगों को चाकू दिखाकर गाडिय़ों में की तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल

मिली जानकारी के अनुसार इन ढाबों और मकानों में धड़ल्ले से जिस्मफरोशी का काला कारोबार किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार यहां बाहर से युवतियों को बुलाकर रैकेट चलाया जा रहा था । इस बात की शिकायत पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी। शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने दोपहर में देह व्यापार के अड्डे पर बुलडोजर चलाया। यह सभी निर्माण शासकीय जमीन पर अवैध रूप से थे और इसमें देह व्यापार की कमाई ही लगाई गई थी। पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बाद देह व्यापार के काम में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

नीमच जिला कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे और एसपी मनोज कुमार राय का कहना है कि आज 6 मकानों व एक ढाबे के ऊपर कार्रवाई की गई है। इस तरह के तमाम आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वाले समूह ओर लोगों के खिलाफ यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी, जितने भी अवैध निर्माण व इनकी आड़ मैं हो रहे गोरखधंधे को भी ध्वस्त किया जाएगा ।


Share

Leave a Reply