सेक्स रैकेट : शहर के इस VIP इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 युवक और 2 युवती गिरफ्तार
बिहार | बिहार के भागलपुर जिले से देह व्यापार कि एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बिहार के भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नवाबबाग कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट का संचालक बबलू साह उर्फ अनिल साह के अलावा दो ग्राहकों सुरखीकल के राजेश कुमार और भीखनपुर गुमटी नंबर दो के मो. शहंशाह कुरैसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजेश की तिकलामांझी में मिठाई दुकान होने की सूचना है। शहंशाह मीट कारोबारी है। इसके अलावा पुलिस ने दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है।
एसएसपी निताशा गुड़िया को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने एएसपी सिटी पूरण झा को छापेमारी के लिए भेजा। एएसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। बड़ा सवाल उठ गया है कि बीच शहर में इतने पॉश इलाके में सेक्स रैकेट कैसे चल रहा था? सभी बिंदुओं पर जांच की बात एसएसपी ने कही है।
कटिहार और सोनागाछी की युवतियां हिरासत में
सेक्स रैकट संचालक और ग्राहकों के साथ हिरासत में ली गयी एक युवती कटिहार जिले की रहने वाली है जबकि दूसरी कोलकाता के सोनागाछी की है। एक युवती चार दिन से यहां थी जबकि दूसरी मंगलवार को ही भागलपुर आयी थी। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि सेक्स रैकेट संचालक बबलू साह के साथ एक महिला भी शामिल है जो बाहर की लड़कियों से बात करती है और यहां आने के लिए उन्हें तैयार करती है। पुलिस उस महिला की भी तलाश कर रही है।
किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस की पूछताछ में यह पता चला है कि बबलू साह उर्फ अनिल साह नवाबबाग कॉलोनी में नौ हजार रुपये पर महीने पर तीन कमरे का फ्लैट किराये पर लेकर सेक्स रैकेट चला रहा था। मकान मालिक बाहर रहते हैं, जिसका फायदा संचालक उठा रहा था। मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे छापेमारी के लिए जैसे ही पुलिस पहुंची बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। नवाबबाग कॉलोनी पॉश कॉलोनी है और कई वीआईपी लोग रहते हैं। उस कॉलोनी में सेक्स रैकेट चलने की बात सुन सभी आश्चर्य में थे। भीड़ को देखते हुए सेक्स रैकेट संचालक और ग्राहकों को वहां से निकालना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी थी।
पहले भी पकड़ा जा चुका है बबलू साह
बबलू साह शहर के विभिन्न इलाकों में सेक्स रैकेट चलाते हुए पहले भी पकड़ा गया है। इशाकचक और जोगसर में भी सेक्स रैकेट के खुलासे में उसका नाम आया था। वह बंगाल और दूसरे जिलों से एक लड़की को एक बार में 10 दिन के कांट्रैक्ट पर लाता है। पिछली बार पकड़ी गयी लड़की ने बताया था कि उन्हें 10 दिन का 20 हजार मिलता है और वे वापस चली जाती हैं। फिर बुलाने पर आती हैं। इस बार पकड़े जाने पर बबलू साह ने पुलिस को बताया कि युवती और महिला को प्रत्येक दिन पांच सौ रुपये के हिसाब से रख रहा था। ग्राहक से एक दिन का एक हजार तक लेने की बात उसने कही है। एएसपी सिटी पूरण झा ने बताया कि बबलू पहले भी ऐसे कांड में शामिल रहा है, इसलिए अब उसके जमानत को रद्द करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जायेगी।
गुप्त सूचना मिली थी कि वहां पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। एएसपी सिटी को छापेमारी के लिए भेजा तो वे सभी पकड़े गये। इतने व्यस्त इलाके में सेक्स रैकेट कैसे चल रहा था, इसमें किनकी संलिप्तता है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।







.jpeg)












