रायपुर से 30 भैंसों को अवैध रूप से ट्रक में भरकर ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मवेशी तस्करी के मामलों में अभी भी कमी नहीं आई है राजधानी रायपुर से सटे खमतराई इलाके में बीती रात ट्रक में भरकर 30 भैंसों को गोंदिया ले जाते हुए बरामद बरामद किया गया। खमतराई थाना अंतर्गत बिलासपुर रोड़ से गोंदिया जा रही ट्रक से भरी 30 भैंस बरामद किया गया है। हरीश पेट्रोल पंप के पास कल देर रात ट्रक डिवाइडर से टकराकर एक्सीडेंट हो गया। जिसकी सूचना आसपास के लोगों को सुबह मिलते ही उन्होंने रोड जाम कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात रावा भाटा हरीश पेट्रोल पंम्प के पास वाहन क्रमांक सीजी 04 जेड.सी 3398 मिले जिनसे 30 भैंस गोंदिया ले जाई जा रही थी। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। जब्त वाहन में न तो मवेशी के और न ही वाहन के कागजात मिले। लिहाजा पुलिस वाहनों को व मवेशी समेत जब्त कर लिया गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु परिवहन अत्याचार अधिनियम की धारा 47 ए, बी, सी, और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा व कृषि पशु निवारण की धारा के तहत अपराध पंजीबद्घ कर रही है।







.jpeg)












