पॉकेटमार को पकड़ना पुलिस को पड़ा भारी, पॉकेटमार निकला कोरोना पॉजिटिव, कोतवाल सहित 30 लोगों को किया गया क्वारंटाइन, जाने कहा की है यह खबर
भुवनेश्वर | उड़ीसा पुलिस लॉक डाउन के दौरान अपराधों की रोकथाम में जुटी है | लेकिन गुंडे, बदमाशों को पकड़ना अब पुलिस के लिए कम मुसीबत भरा काम नहीं है | जानकारी के अनुसार उड़ीसा के कुंभारपड़ा पुलिस थाने में छिनतई के आरोप में पुलिस पॉकेटमार को धर लाई, और तबियत से धुनाइ भी की गई। चार दिन बाद वो पॉकेटमार कोरोना पॉजिटिव निकला तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया | जिसके बाद आनन-फानन में थाने के कोतवाल से लेकर नगर सैनिक कुल 30 लोगों को क्वारनटाईन सेंटर भेजा गया |







.jpeg)












