व्हाट्सएप के जरिये ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भांडाफोड़, जाने कहा की है ये खबर
मेरठ | उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस मुखबीर से सूचना मिलने के बाद रोहटा रोड स्थित एक मकान में छापामार कर हाई प्रोफाइल ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया। छापेमारी में पुलिस ने कमरे से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
पुलिस ने हरियाणा की एक डांसर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि संचालक व्हाट्सएप के माध्यम से भी लड़कियों के फोटो ग्राहकों को दिखाकर उनसे सौदा किया जाता था । पुलिस की टीम ने दबिश देकर तीन युवतियों और पुरुषों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।







.jpeg)












