रेस्क्यू के दौरान पुलिस को मिली भारत और बांग्लादेश को जोडऩे वाली 200 मीटर लंबी सुरंग
सिलचर | असम पुलिस को करीमगंज में भारत और बांग्लादेश को जोडऩे वाली एक 200 मीटर लंबी सुरंग मिली है। इस सुरंग का पता पुलिस के रेस्क्यू अभियान के दौरान चला है। एसपी मयंक कुमार ने कहा, असम पुलिस को करीमगंज में भारत और बांग्लादेश को जोडऩे वाली 200 मीटर लंबी सुरंग मिली है, जबकि वहां से अगवा किए गए एक व्यक्ति को बचाया गया है। इस सुरंग का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय तस्करी या अपहरण के लिए किया जाता है।
पढ़ें : बड़ी खबर : कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन टीचर ने की अपने ही स्टूडेंट की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
पुलिस ने 28 दिसंबर को अपहृत दिलवर हुसैन को बचाते हुए इस छुपी सुरंग का पता लगाया। दिलवर हुसैन के अपहरणकर्ताओं ने उसके परिजनों को फोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
पढ़ें : छत्तीसगढ़ : आर्मी के जवान ने लुटी युवती की इज्जत, युवती ने आर्मी जवान पर लगाया आरोप, पढ़ें पूरी खबर
दिलावर को बचाए जाने के बाद ने सुरंग के बारे में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद एक विशेष टीम ने बलिया इलाके में तलाशी अभियान चलाया। कुमार ने कहा कि सुरंग एक जंगल के अंदर गहराई में छिपी है। जिसके ऊपर कंटीली बाउंड्री है।
पढ़ें : हाथरस में फिर इंसानियत हुई शर्मसार : डेढ़ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर
जंगल में बनी यह सुरंग बांग्लादेश के सिलहट की ओर जाती है और स्मलिंग के सामानों और लोगों के अपरहण करने के लिए रेगुलर इसका इस्तेमाल किया जाता है। बीएसएफ ने पहले ही इसको बंद करने को कहा था। 92 किलोमीटर के करीमगंज बॉर्डर में करीब 63 जगह नैचुरल गैप है।







.jpeg)












