BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : चर्चित यूट्यूबर और टीचर खान सर पर पुलिस ने लगाई ये पाबंदियां, जाने क्या है पाबंदी लगाने की वजह

बड़ी खबर : चर्चित यूट्यूबर और टीचर खान सर पर पुलिस ने लगाई ये पाबंदियां, जाने क्या है पाबंदी लगाने की वजह
Share

पटना | बिहार के चर्चित यूट्यूबर और टीचर खान पर पुलिस ने राज्य के बाहर जाने पर रोक लगा दी है। RRB-NTPC के छात्रों के हंगामे और छात्रों को भड़काने का आरोप खान सर पर लगा है। इसी सिलसिले में पुलिस ने उनसे पूछताछ की है। बुधवार देर रात पटना के पत्रकार नगर थाने खान सर को बुलाया गया था। आंदोलन भड़काने को लेकर खान सर पर प्राथमिकी हुई थी।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पहली बार वह थाने पहुंचे थे। जहां पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इसके बाद उन्हें नोटिस पर हस्ताक्षर करवाए। प्रशासन ने उन्हें सख्त हिदायत दी और कहा कि जब तक जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। तब तक वह बिहार से बाहर नहीं जा सकते।

उन्हें सबूत के साथ छेड़छाड़ करने और गवाहों को धमकाने को लेकर भी हिदायत दी गई है। इसके साथ ही खान सर को पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा गया है। खान सर ने पुलिस को भरोसा दिलाया है कि इस मामले में वह पुलिस की पूरी मदद करेंगे। बीते 24 जनवरी को राजधानी पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर RRB-NTPC के छात्रों ने जमकर बवाल किया था। इसमें 10 घंटे तक ट्रेनों को रोक दिया गया था। मामले में 4 छात्रों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

आंदोलन धीरे-धीरे बेकाबू हो गया और देखते ही देखते पूरे बिहार में जमकर बवाल होने लगा। छात्र बेकाबू होने लगे। बाद में खान सर ने लाइव आकर छात्रों को प्रोटेस्ट करने से रोक दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। लेकिन, इसी मामले में खान सर समेत 6 और कोचिंग संचालकों पर FIR दर्ज की गई थी। प्रशासन ने बताया था कि इस पूरे मामले में कोचिंग संचालकों की अहम भूमिका है। उसी केस को लेकर खान सर पत्रकार नगर थाना में देर रात पहुंचे थे।


Share

Leave a Reply