पुलिस ने सिद्धारमैया को जारी किया नोटिस, कई जिलों में धारा-144 लागू, जाने पूरी खबर...
सीएए प्रदर्शन
मेंगलूरु। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध कर रहे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पुलिस ने उनके मेंगलूरु दौरे के लिए नोटिस भेजा है। मेंगलूरु पुलिस कमिश्नर की ओर जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सिद्धारमैया के शहर में प्रवेश करने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। नागरिकता कानून के खिलाफ हो उपद्रवों के मद्देनजर कर्नाटक के कई जिलों में धारा-144 लागू कर दी गई है। बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए संशोधित नागरिकता कानून को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल और संगठन इसे वापस लिए जाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन ने हिंसा की शक्ल भी अख्तियार की। अब तक हुए हिंसक प्रदर्शन में जान और माल की हानि शामिल है।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार द्वारा लागू किया गया सीएए लोकतंत्र विरोधी है और इससे देश के गरीब लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। शुक्रवार (20 दिसंबर) को नई दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अमीर आदमी अपना पासपोर्ट दिखाकर बच जाएगा लेकिन गरीब आदमी कहां जाएगा। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून को गरीब जनता के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक बताया।







.jpeg)












