पुलिस जवान ने बनाया तलाकशुदा महिला को अपनी हवस का शिकार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज....
ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुलिस जवान ने तलाकशुदा महिला को अपनी हवास का शिकार बनाया है। तलाकशुदा महिला से पुलिस जवान ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार का इजहार कर शादी करने का वादा किया। इसके बाद दो साल तक किराए के मकान में रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह मुकर गया। इतना ही नहीं उसको धमकाया कि वह पुलिस वाला और उसे जान से मरवा देगा। पीड़िता को पुलिस जवान से प्यार में मिले इस धोखे की शिकायत थाने में की। वहीं पुलिस ने अपने ही विभाग के जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर शहर के किलागेट निवासी 28 वर्षीय ने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले उसकी एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में झगड़े शुरू हो गए थे। जिस पर महिला ने चार साल पहले पति से तलाक ले लिया था। पहले पति से हुए दो बच्चों के साथ वह गोला का मंदिर में किराए पर रहती है। जून 2020 में उसकी दोस्ती पुलिस जवान कुलदीप तोमर से हुई थी। कुलदीप अभी मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक है और ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ है। कुछ ही दिन में दोस्ती प्यार में बदल गई। कुलदीप उसे अच्छा लगने लगा था।
पुलिस जवान ने भी तलाकशुदा महिला को शादी कर पत्नी बनाने का सपना दिखाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार पिछले दो साल से अलग-अलग स्थानों पर उसे किराए से कमरा दिलाकर उसका शारारिक शोषण करता कर रहा। वहीं, जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह पुलिस जवान है। उससे किसी भी हालत में शादी नहीं करेगा। वह पुलिस में है इसलिए वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। इसलिए उससे शादी करने के सपने को भूल जाए। शोषण और धमकी की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। वही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।







.jpeg)












