पुलिस ने किया बड़ा खुलासा: करोड़ो रुपयों व कार सहित दो युवक गिरफ्तार, पुलिस को दे रहे थे उटपटांग बयान...
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने नाकेबंदी करके दो युवक को गिरफ्तार कर उनके पास से करोड़ो रूपए बरामद किया गया है| आपको बता दे की दोनों युवक कार से झांसी से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों से पूछताछ की। दोनों के उटपटांग बयान सुनने के बाद जब कार की तलाशी ली तो पुलिस ने करोड़ों रुपए बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बरामद किए गए रुपए कहां से और किसके लिए ले जा रहे थे। अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों से अभी पूछताछ कर रही है।
इम ब्रांच की टीम मौके पर -
कार से करोड़ों रुपए मिलने की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मोहनपुर से दो युवक ब्रजनंदन सोनी और राजेन्द्र रिझारिया को कार सहित पकड़ा है। दोनों युवक झांसी से दिल्ली जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में बरामद किए पैसा हवाला का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।







.jpeg)












