पुलिस अफसर की पत्नी ने लगाया फांसी, पढ़िये पूरी खबर...
सुल्तानपुर : ट्रेनी सीओ की पत्नी का शव फंदे पर झूलता मिला। इस खबर के मिलते ही पुलिस लाइन में काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में मनमुटाव काफी समय से चला आ रहा था।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिवम मिश्रा जिले में ट्रेनी सीओ के रूप में तैनात हैं।
उनका विवाह लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ निवासी राकेश पांडे की पुत्री मोनिका पांडे (30) के साथ हुई थी। आज मोनिका का सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मृतका द्वारा पंखे से लटक कर आत्महत्या की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतिका मोनिका पांडे बीएमएस की छात्रा थी तथा लखनऊ के प्रबुद्ध मेडिकल कॉलेज से बीएमएस कर रही थी। उधर सूत्रों का कहना है कि पत्नी पति की निगरानी में लगी होती थी इसको लेकर अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी। पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ विपिन मिश्रा ने बताया कि मोनिका के परिवार में एक भाई एवं माता है, पिता की मृत्यु हो चुकी है। मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस ने शव का मजिस्ट्रेट के द्वारा पंचायत नामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से प्राप्त तहरीर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।







.jpeg)












