BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी के एक फार्म हाउस में पुलिस की रेड: हाई प्रोफाइल पार्टी में बुलाई गई थी विदेशी लड़कियां

राजधानी के एक फार्म हाउस में पुलिस की रेड: हाई प्रोफाइल पार्टी में बुलाई गई थी विदेशी लड़कियां
Share

 जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीते रविवार को पुलिस के एक हाई प्रोफाइल पार्टी पर रेड मारने के मामले में नया खुलासा हुआ है। शहर के जयसिंहपुरा खोर में एक फार्म हाउस पर चल रही इस पार्टी का कनेक्शन अब नेपाल से जुड़ गया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि जयपुर में कैसिनो, नशा और बार डांस के शौकीन लोगों के लिए यह पार्टी रखी गई थी जिसमें एंट्री फीस 2 लाख रुपये थी। वहीं पार्टी के लिए पिछले 2 महीने से तैयारियां चल रही थी। मालूम हो कि जयपुर क्राइम ब्रांच ने पार्टी पर रेड के दौरान 13 लड़कियों सहित 84 लोगों को गिरफ्तार किया था।

वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों में पुलिस इंस्पेक्टर, प्रोफेसर और तहसीलदार स्तर के लोग भी शामिल थे। पुलिस को डांस पार्टी में शराब और शबाब के साथ जुआ खेलते हुए कई लोग नशे में धुत मिले। इसके अलावा पुलिस ने मौके से ब्रांडेड शराब, 14 लग्जरी कारें और 23 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की।

पुलिस को अब पता चला है कि नेपाल के कैसिनो में जुआ खेले जाने के बाद पकड़े गए ज्यादातर लोग मेरठ के रहने वाले मनीष शर्मा के संपर्क में थे और नेपाल के जरिए आरोपी मनीष शर्मा के अलग-अलग राज्यों के हाई प्रोफाइल जुआरियों को एक जगह इकट्ठा किया।

5 लाख की फीस पर आई लड़कियां
पुलिस को जानकारी मिली है कि पार्टी के लिए दिल्ली और नेपाल से कुल 13 लड़कियां बुलाई गई थी जिनको दो दिन के लिए 5 लाख की फीस दी गई थी। वहीं पार्टी में यह लड़कियां इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से लोगों को जुए में हराने का काम कर रही थी।


Share

Leave a Reply