BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हनीट्रैप मामले में पुलिस ने कई स्थानों पर मारा छापा, सांझा लोकस्वामी का कार्यालय सील

हनीट्रैप मामले में पुलिस ने कई स्थानों पर मारा छापा, सांझा लोकस्वामी का कार्यालय सील
Share

 इंदौर ,हनीट्रैप मामले में एक मीडिया हाउस और उससे जुड़े संस्थानों और निवास पर पुलिस ने शनिवार देर रात छापा मारा। कार्रवाई के पीछे की वजह हनीट्रैप से जुड़े मामले में हो रहे नए-नए खुलासों को बताया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने एक अखबार के कार्यालय को सील कर दिया। पुलिस ने अखबार के मालिक के आवास पर भी छापा मारा।बता दें कि पुलिस और प्रशासन ने शाम से ही छापा मारने की रणनीति तैयार कर ली थी। रात साढ़े 11 बजे पुलिस, नगर निगम, बिजली कंपनी, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग के अमले ने एक साथ गीता भवन और साउथ तुकोगंज स्थित दो होटलों, न्यू पलासिया स्थित रेस्त्रां, प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित मीडिया हाउस, कनाडिय़ा रोड स्थित निवास पर एक साथ छापा मारा। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों और संस्थान के कर्ता-धर्ताओं के बीच जमकर हुज्जत हुई। उन्होंने कहा कि आप किस तरह की कार्रवाई करने आए हैं उन्होंने भारी पुलिस बल लाने पर आपत्ति ली और अतिरिक्त बल हटाने के लिए कहा।इस दौरान पुलिस के साथ नगर निगम, बिजली कंपनी, आबकारी विभाग और खाद्य विभाग की टीम साथ थी। पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान कई लोगों की उनकी तीखी नोंक-झोक भी हुई लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की नहीं चल सकी।बता दें कि मध्यप्रदेश में हनीट्रैप मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस जांच के लपेटे में कई वरिष्ठ अधिकारी भी आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने इस मामलेे की जांच के लिए एक एसआईटी की गठन भी किया था। 

 


Share

Leave a Reply