BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : शहर के इस मॉल के स्पा सेंटर में पुलिस ने छापामार कर 21 युवतियों और 38 पुरुषों को रंगरलिया मनाते किया गिरफ्तार, मचा अफरा तफरी

बड़ी खबर : शहर के इस मॉल के स्पा सेंटर में पुलिस ने छापामार कर 21 युवतियों और 38 पुरुषों को रंगरलिया मनाते किया गिरफ्तार, मचा अफरा तफरी
Share

नई दिल्ली | हरियाणा के पलवल जिला पुलिस द्वारा यहां दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित ड्रीम मॉल में छापा मारकर वहां चल रहे स्पा सेंटरों से करीब 21 महिलाएं व 38 के करीब पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को वहां से देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण एक बस में भरकर सभी को कैंप थाने में लाया गया। जिला पुलिस की पलवल जिले में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

इसी मॉल से पहले भी पुलिस 12 के करीब महिलाओं व पुरुषों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिला पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ड्रीम मॉल में करीब आधा दर्जन स्पा सेंटर चल रहे हैं। उन स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। स्पा सेंटरों में पलवल के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली तक की युवतियां व महिलाएं आती हैं। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोपहर तीन बजे जिले के सभी थानों की पुलिस पलवल सीआइए थाने में एकत्रित हो गई तथा वहां से एकजुट होकर सीधे ड्रीम मॉल में पहुंच गई।

पुलिस ने वहां पहुंचते ही मॉल को पूरी तरह से घेर लिया तथा गाड़ियों से उतरते ही पुलिस अधिकारी मॉल के अंदर घुस गए और वहां चल रहे स्पा सेंटरों में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को वहां से करीब 21 युवतियां व महिलाएं तथा 40 के करीब पुरुष अश्लील हरकतें करते मिले।

पुलिस ने सभी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को एक कोने में बिठाया गया तथा उनकी गिनती करने के बाद बाहर एक बस को रुकवाकर उसमें सभी आरोपियों को बैठाकर पुलिस की सुरक्षा में कैंप थाने लाया गया।

डीएसपी बोले, भागे लोगों की जुटा रहे जानकारी
डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि सूचना मिली थी कि ड्रील मॉल के अंदर स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें बनाकर मौके पर छापा मारा गया। जहां से 38 पुरुष व 21 युवतियां व महिलाओं को पकड़ा है। सभी की निशानदेही चल रही हैं।

इस धंधे में शामिल कुछ लोग जो पुलिस के पहुंचने पर भाग गए हैं, उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है तथा जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पलवल में अन्य स्थानों पर भी चल रहे स्पा सेंटरों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। पलवल में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार को पनपने नहीं दिया जाएगा। जिला पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी रहेगी।


Share

Leave a Reply