BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्पा सेंटरों में पुलिस का छापा, मसाज के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

स्पा सेंटरों में पुलिस का छापा, मसाज के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
Share

रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर स्थित मेट्रो पोलिस मॉल में संचालित हो रहे चार स्पा सेंटरों में पंतनगर थाना पुलिस ने महिला पुलिस के साथ छापेमारी की कार्रवाई की. स्पा सेंटरों में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में कई स्पा सेंट्रल संचालकों ने सेंटर में काम करने वाली युवतियों को मौके से हटा दिया. पुलिस टीम ने द गोल्डन स्पा, सेवेन स्काई स्पा, मैलोडी, हल्क स्टीम स्पा में छापेमारी की कार्रवाई की.


स्पा सेंटर संचालकों का हुआ चालान
पुलिस जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर बिना किसी परमिशन के मॉल में संचालित हो रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने सभी स्पा सेंटर संचालकों का चालान किया है. साथ ही पुलिस को ये भी पता चला है कि मॉल में बड़ी संख्या में दिल्ली और फरीदाबाद की युवतियां काम कर रही हैं. स्पा सेंटरों में काम करने वाली लड़कियों का किसी भी प्रकार का कोई पुलिस वेरिफिकेशन भी संचालकों की तरफ से नहीं कराया गया था.


चार स्पा सेंटरों में की गई छापेमारी
पंतनगर थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि रुद्रपुर और उसके आसपास संचालित हो रहे स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर चल रहा है. जिसके बाद पुलिस फोर्स सहित महिला पुलिस की टीम बनाकर एक साथ चार स्पा सेंटरों में छापेमारी की कार्रवाई की गई. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से मॉल प्रबंधन और स्पा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. 


Share

Leave a Reply