फर्जी मतदाता बनकर पहुंचा वोट देने, चढ़ा पुलिस के हत्थे
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने एक फर्जी मतदाता को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने चचेरे भाई के नाम का वोट खुद देने पहुंच गया था। जैसे ही पीठासीन अधिकारी को शक हुआ, मतदाता पर्ची की जानकारी का मिलान करने पर यह बात उजागर हुई। इसके बाद फौरन पुलिस बुलवा कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली थाने पहुंची।





















