नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

OYO में आत्महत्या केस की जांच करने पहुंची पुलिस, पकड़ा गया फर्जी कॉन्स्टेबल

OYO में आत्महत्या केस की जांच करने पहुंची पुलिस, पकड़ा गया फर्जी कॉन्स्टेबल
Share

 नई दिल्ली। राजधानी के नेब सराय इलाके के देवली रोड स्थित ओयो होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस जब मामले की जांच करने पहुंची तो पता चला उसी होटल के एक कमरे में एक महिला के साथ फर्जी कांस्टेबल भी पहुंचा था। दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम अब दोनों मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, 12-13 मार्च की दरमियानी रात देवली रोड स्थित ओयो होटल के कमरे में एक युवक ने पंखे से लटकर कर जान दे दी। मृतक युवक की पहचान पहचान दक्षिण पुरी एक्सटेंशन के रहने वाले 23 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि होटल पिछले एक साल से बिना वैलिड लाइसेंस के चल रहा था। दोमंजिला होटल में 16 कमरे हैं। होटल पिछले एक साल से बिना वैलिड लाइसेंस के चल रहा था। पूछताछ में पता चला की राहुल अपने दोस्त के सौरव के साथ होटल पहुंचा था। दोनों दोस्त 12 मार्च को सुबह चेकआउट किया था। इसके बाद शाम को राहुल अकेले ही वापस शाम को होटल लौट आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया और युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी।

दिल्ली पुलिस जब होटल में युवक की मौत की जांच कर रही थी तो इस दौरान पता लगा कि एक पुलिसवाला महिला के साथ होटल के कमरा नंबर 206 में ठहरा था। उसने अपना नाम अशोक नगर निवासी नबाब सिंह बताया था। यह आदमी पुलिस की वर्दी में होटल पहुंचा था। जांच में वह अपना आईकार्ड होटल स्टाफ को दिखाने में असफल रहा। बाद में पता लगा कि वह शाहदरा में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर है। दिल्ली पुलिस इस मामले में गलत पहचान बताने का केस दर्ज कर जांच में जुटी है।


Share

Leave a Reply