पुलिस ने बरामद की 35 लाख की विदेशी शराब, चुनाव में मतदाताओं को बांटने की चल रही थी तैयारी...
जांजगीर-चांपा। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने तथा बांटने के लिए भारी मात्रा में रखा गया शराब का जखीरा पुलिस ने बरामद किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 35 लाख रूपए बताई जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि सारागांव पुलिस ने कोन्हापाट गांव में निर्माणाधीन मकान में रखी 792 पेटी विदेशी शराब को जब्त किया है। वहींए जब्त किए गए शराब की कीमत 35 लाख बताई गई है। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 2 मुख्य आरोपी दीपक महंत और राजेश पटेल फरार है। एक फरार आरोपी महासमुंद जिले का बताया जा रह है। इस मामले में पता चला है कि पंचायत चुनाव में बांटने के लिए शराब को संग्रहित कर रखा था। लेकिन सारागांव थाना क्षेत्र के कोन्हापाट गांव में मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।







.jpeg)












