सुशांत सिंह राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ किया केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर
मुंबई | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ जरी है इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जानकारी मिली है कि सुशांत सिंह राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ परिवाद दायर किया है।कोर्ट इसपर 24 जून को सुनवाई करेगी। जानकारी के अनुसार रिया पर आरोप लगाया गया है कि एक्ट्रेस ने साजिश के तहत सुशांत को अपने प्रेमजाल में फंसाया। सुशांत उस पर विश्वास करने लगा। इसके बाद वह सुशांत का आर्थिक व मानसिक शोषण करने लगी। आपको बता दें कि सुशांत की मदद से रिया चक्रवर्ती को फिल्मी करियर में कामयाबी मिलने लगी। उद्देश्य पूरा होने पर वह सुशांत से किनारा करने लगी। उसने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया। उसके व्यवहार से सदमा लगने पर अभिनेता ने मुंबई स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। बता दें कि इससे पहले भी मुजफ्फरपुर में सलमान खान समेत आठ पर परिवाद दर्ज कराया गया था।
रिया ने पुलिस के सामने किया खुलासा
रिया ने बताया कि दोनों जल्द ही एक घर लेने वाले थे और साल 2020 के आखिरी तक दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे। रिया ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2019 में दिल बेचारा फिल्म पूरी करने के बाद से सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत मिलने लगे थे। शुरुआत में सुशांत ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया, लेकिन धीरे धीरे तकलीफ बढ़ने लगी। रिया के मुताबिक, वह खुद सुशांत को डॉक्टर के पास ले गई और सुशांत का इलाज शुरु कराया। रिया के मुताबिक सुशांत दवाइयां ठीक से नहीं ले रहे थे। कभी कभी सुशांत एकदम से चुप रहते तो कभी कभी उनका अलग ही मूड रहता था।
रिया ने बताया कि जब तक वह सुशांत के पास रहीं तब तक उन्होंने उनका खूब ख्याल रखा लेकिन एक समय के बाद सुशांत ने खुद अकेले रहने की बात की और उन्हें घर भेज दिया। दोनों रूमी जाफरी के निर्देशन में एक फिल्म करने वाले थे जिसे वासू भगनानी प्रोड्यूस करने वाले थे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से शूटिंग रुक गई।







.jpeg)












