ढाबा में शराब पिलाये जाने पर पुलिस ने की कार्रवाई
कांकेर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित दो ढ़ाबों में पुलिस को शराब पिलायें जाने की सूचना मिलने पर छापेमारी कर ढाबा संचालको के खिलाफ कार्रवाई किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गस्त पर निकली चारामा पुलिस टीम को सूचना मिली कि नगर के राजमार्ग व पुराने शराब दुकान के पास स्थित ढाबे में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिस पर पुलिस टीम ढाबा पहुंची जहां पप्पू ढाबा में कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने पप्पू ढाबा संचालक इलाबुद्दीन खान 30 वर्ष, निवासी चारामा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट 36-ए की कार्रवाई की है। वहीं इसके आगे वाले साहू ढाबा में भी शराब पिलाई जा रही थी, जिस पर साहू ढाबा के संचालक टीकम साहू 32 वर्ष, निवासी चारामा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत 36-ए की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी डी. एस. देहारी के अनुसार अवैध शराब की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा रही है, रात में दो ढाबा संचालक के खिलाफ 36-ए की कार्रवाई की गई है,यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।







.jpeg)












