पुलिस ने निकला निगरानीशुदा बदमाशों का जुलूस, व्यापारियों से की थी नगदी-मोबाइल की लूट
रायपुर राजधानी के गंज इलाके में कारोबारी के साथ हुई लूट के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके रसूख वाले इलाके में जुलुस निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिनदहाड़े राजातालाब निवासी कारोबारी मोहम्मद शहजाद और माजिद खान गैस चूल्हा बेचकर पैदल अपने घर जा रहे थे ।इसी दौरान चूनाभट्टी के पास आरोपी शेख अब्बास,जय चंद्राकर, आशीष गरूड और सुल्तान उर्फ दुर्गा तिवारी ने उन्हें रोका और उनको चाकू मारने का भय दिखाकर करीब 6 हजार रूपए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।







.jpeg)












