BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुलिसकर्मी निलंबित, महिला को गिरफ्तार कर दी गालियां और दिखाया प्राइवेट पार्ट : वीडियो वायरल

पुलिसकर्मी निलंबित, महिला को गिरफ्तार कर दी गालियां और दिखाया प्राइवेट पार्ट : वीडियो वायरल
Share

लाहौर, लाहौर में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस पुलिसकर्मी ने एक महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसे गालियां दी थीं और उसे प्राइवेट पार्ट दिखाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में शादबाग पुलिस स्टेशन पर तैनात ट्रेनी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर महिला का अपमान करता दिखाई रहा है। जियो टीवी की वेबसाइट पर चल रही खबर के मुताबिक शुरुआती जांच के बाद डीआईजी साजिद कयानी ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।

सेवाएं खत्म, कानूनी कार्रवाई भी होगी

पंजाब पुलिस ने मामले की ताजा जानकारी टिवटर पर दी है। इसके मुताबिक पुलिसकर्मी को निलंबित करने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ यह कार्रवाई पंजाब आईजी इनाम गनी के आदेश पर की गई है। इस पुलिसकर्मी की सेवाएं समाप्त करने के साथ-साथ उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। पंजाब पुलिस ने कहा कि कानून की नजर में हर कोई अपराधी चाहे वह पुलिस कर्मचारी ही क्यों न हो। वहीं डीआईजी साजिद कयानी का कहना है कि नागरिकों का सम्मान किया जाना बहुत जरूरी है। किसी भी मामले में गलत आचरण बर्दाश्त नहीं होगा।

हवाई फायरिंग का वीडियो सुन गए थे अरेस्ट करने
वायरल वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी महिला के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही वह महिला को आपत्तिजनक शब्द भी कह रहा है। सस्पेंड किए गए पुलिस इंस्पेक्टर के मुताबिक वह गश्त पर था। इसी दौरान उसने हवाई फायरिंग की आवाज सुनी। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां से महबूब नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। इसी दौरान महबूब का भाई महमूद उसे बचाने के लिए आगे आया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। सस्पेंड पुलिसकर्मी के मुताबिक दोनों की मां, जबरन पुलिस के वाहन में घुसकर अपने बेटों को बचाने लगी।

 


Share

Leave a Reply