BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सियासत के सफर में जीत के लिए जोर लगा रहे राजनैतिक दल

सियासत के सफर में जीत के लिए जोर लगा रहे राजनैतिक दल
Share

महोबा : की सियासत के इस सफर में जीत हासिल के लिए सभी राजनैतिक दल जोरआजमाइश कर रहे है। वर्तमान में दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा है और असल तस्वीर क्या होगी इसका ऐलान 10 मार्ग के बाद होगा और फैसले का सभी इंतजार है। विधानसभा चुनाव में फिलहाल महोबा की सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी का वर्ष 2017 तक विधायक नहीं बन सका है।

हालांकि वर्ष 96 के बाद से सपा, बसपा व भाजपा का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है, अब 2022 के विधानसभा चुनाव में किस दल का विधायक बनेगा यह तो आने वाला समय बतायेगा लेकिन राजनैतिक जानकारों की माने तो उनका कहना है कि वर्ष 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव सभी प्रमुख दलों के लिये आसान नही होगा, जीत पाने के लिये सभी दलों के नेता ऐड़ी से चोटी का जोर लगा रहे है। भाजपा ने महोबा से राकेश गोस्वामी व चरखारी से ब्रजभूषण राजपूत को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही वर्तमान विधायक है। कांग्रेस ने सागर सिंह व जन अधिकार पार्टी ने कुलदीप कुशवाहा पर महोबा से विश्वास जताया है।

जिले की दोनों विधानसभा सीटों में तीसरे चरण में मतदान 20 फरवरी को होना है तो अब प्रमुख दलों के नेता प्रत्याशियों की सूची किसी भी समय जारी कर सकते है। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है संभावित दावेदार भले टिकट के लिये जुगत में लगे हो लेकिन उनके समर्थक अपने नेता का माहौल बनाने के लिये क्षेत्र का भ्रमण लगातार जारी किये हुये है। जनता से मुलाकात करते हुये उनसे संवाद भी किया जा रहा है और अपने पाले में लाने के लिये पूरा जोर लगाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव 1957 से प्रारम्भ किये गये थे और 2017 तक सदर विधानसभा सीट पर निर्वाचित हुये।


इनसेट
कब कौन चुनाव जीतकर बना विधायक
महोबा। सदर विधानसभा की बात करें तो वर्ष 1957 में कांग्रेस के बृजगोपाल चुनाव जीते थे, और 1962 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के मदनपाल चुनाव जीते थे, वर्ष 1967 में कांग्रेस से मोहन लाल चुनाव जीते थे, वर्ष 1974 में कांग्रेस के चन्द्र नारायण सिंह चुनाव जीते थे, वर्ष 1977 में जनता पार्टी के उदितनारायण चुनाव जीते थे, वर्ष 1980 के चुनाव में निर्दलीय बाबू लाल तिवारी चुनाव जीते थे, वर्ष 1985 में कांग्रेस के टिकट से बाबू लाल तिवारी चुनाव जीते थे, वर्ष 1989 में बाबू लाल तिवारी पुन: चुनाव जीतकर विधायक बने थे, वर्ष 1991 में भाजपा से छोटे लाल मिश्रा चुनाव जीते थे, वर्ष 1996 में जनता दल से अरिमर्दन सिंह चुनाव जीते थे, वर्ष 2002 में सपा से सिद्धगोपाल साहू चुनाव जीते थे, वर्ष 2007 में बसपा से राकेश गोस्वामी चुनाव जीते थे, वर्ष 2012 में बसपा से राजनारायण बुधौलिया चुनाव जीते थे, वर्ष 2017 में भाजपा से राकेश गोस्वामी चुनाव जीते थे।


अब 2022 के चुनाव में किस दल का विधायक बनेगा यह तो आने वाला समय बतायेगा वर्ष 2022 के चुनाव में सदर विधानसभा से अपना-अपना प्रत्याशी जिताने के लिये भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस ऐड़ी से चोटी का जोर लगा रही है। अब जीत का सेहरा किस दल के नेता के सिर बंधेगा यह तो 10 मार्च के बाद ही पता चलेगा।
 


Share

Leave a Reply