BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

26/11 Mumbai Attack की 13वीं बरसी पर राजनेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

26/11 Mumbai Attack की 13वीं बरसी पर राजनेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Share

26 नवंबर 2008 को मुबंई में हुए आंतकी हमले को आज 13 साल हो गए हैं. समुद्री रास्ते से आए पाकिस्तान के 10 जैश-ए-मोहम्मद आंतकियों ने ताज होटल में इस घटना को इंजाम दिया था. आतकवादियों ने पूरे इलाके को बम और गोलबारी से दहला दिया था. ये इतिहास का सबसे भीषण और भयावह आंतकी हमला है. इस हमले में 160 लोगों की जान चली गई थी और करीब 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. मुबंई हमले की बरसी पर तमाम नेता शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं और उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कायरतापूर्ण हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया. पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा. कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा."
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "सीमा पर कठिन मौसम में परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है. आतंकवादी हमले में अपनी जान की बाजी लगाकर मासूमों को बचाता है. जान की नहीं, जहान की फिक्र करता है. परिवार की, गांव की, देश की शान है- ऐसा मेरे देश का जवान है. 26/11 मुंबई हमले के वीरों को नमन."
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ताज होटल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कभी नहीं भूलेंगे.'
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, 'मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में शहीद सभी को विनम्र श्रद्धांजलि और इस हमले का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को नमन.'
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, "मुंबई 26/11 आतंकी हमले में काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों व मां भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों को भावपूर्ण नमन व विनम्र श्रद्धांजलि. हम सभी उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. आइए, एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों."
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपने ट्विटर अकाउंट में कहा - 26/11 च्या भीषण स्मृती.. मुंबईवरील दहशतवादी हल्ला परतावून लावताना शहीद झालेल्या भारतमातेच्या सर्व वीरपुत्रांना कोटी कोटी नमन!
आपको बता दे साल 2008 में 26 नवंबर के दिन 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. घटना के दौरान होटल में कई लोग मौजूद थे. जिनकी जान बचाने के लिए हमारे कई जाबांज सिपाहियों ने अपनी जान दे दी. घटना की अगली सुबह तक हमारे बहादुर सिपाहियों ने 9 आतकवादियों को ढ़ेर कर दिया जबकि 1 आंतकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ लिया गया था.
 


Share

Leave a Reply