BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नक्सल प्रभावित इलाके में फंसे मतदान कर्मी, खराब मौसम ने रोका मतदान कर्मचारियों का रास्ता, जाने पूरी खबर

नक्सल प्रभावित इलाके में फंसे मतदान कर्मी, खराब मौसम ने रोका मतदान कर्मचारियों का रास्ता, जाने पूरी खबर
Share

सुकमा | छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में पंचायत चुनाव संपन्न करवाने गए मतदान दल के कर्मचारियों की आब तक वापसी नहीं हुई है, जबकि तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हुए आज तीन दिन बीत चुके हैं। बताया जा रहा है कि मतदान दल के कर्मचारी जगरगुंडा,चिंतलनार और किस्टाराम में फंसे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के अतिसंवेदनशील इलाकों में त्रिस्तरीय चुनाव के लिए मतदान दल के कर्मचारियों को सुरक्षा के मद्देनजर हेलीकॉप्टर से भेजा गया था। अब मतदान संपन्न होने के बाद अचानक मौसम में बदलाव हो गया है। खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में दिक्कत आ रही है, जिसके चलते मतदान दलों की वापसी नहीं हो पाई है। फिलहाल मतदान दल के कर्मचारियों को जगरगुंडा,चिंतलनार और किस्टाराम के कैंपों में सुरक्षित रखा गया है।

Share

Leave a Reply