लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

चावल महोत्सव में मिलेगा गरीब परिवारों को दो महीने का चावल

चावल महोत्सव में मिलेगा गरीब परिवारों को दो महीने का चावल
Share

जगदलपुर। प्रदेश सरकार ने चावल महोत्सव मनाने के लिए खाद्य विभाग को सजग किया है और उचित मूल्य दुकानों में चावल महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया है, इसके अनुसार जन प्रतिनिधियों एवं जिलाधीश अथवा उनके मनोनीत अधिकारियों की उपस्थिति में राशन वितरित किये जाने की योजना बनाई है और जिले के 1 लाख 62 हजार से अधिक गरीब परिवारों को नवंबर और दिसंबर का राशन नवंबर में ही एकमुश्त दिये जाने की योजना क्रियांवित करने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि  खाद्य विभाग ने इस संबंध में सभी राशन दुकानदारों से कहा है कि इस काम में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसलिए राशन कार्ड धारियों को मौखिक या फिर दुकान में सूचना पटल में प्रदर्शित करें और अन्य माध्यमों से भी जानकारी दें। इसके तहत दो माह के चावल एकमुश्त बांटने के लिए खाद्यान का भण्डारण उचित मूल्य की दुकानों में करा दिया गया है। इसके अलावा खाद्य संचालनालय से जारी आदेश में हर उचित मूल्य के दुकानों में चावल महोत्सव का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्यों एवं जिलाधीश की उपस्थिति में कराने के लिए कहा गया है। इस संबंध में सहायक खाद्य अधिकारी दिव्या रानी ने कहा कि चावल उत्सव मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। हर राशन दुकान में यह उत्सव 1 तारीख से लेकर सात तारीख के बीच मनाया जाएगा। इस काम में लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी 

 

Share

Leave a Reply