गरीब लड़कियों ने किया ऐसा हाहाकारी डांस, नोरा फतेही तक बोल उठीं- अद्भुत | देखें ये वीडियो
Girls Dance Video: सोशल मीडिया में कब क्या वायरल हो जाए, कभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. इस समय तीन लड़कियों के डांस का हाहाकारी वीडियो इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचा रहा है. वीडियो कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसमें ये लड़कियां बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (Bollywood Actor John Abraham) की फिल्म सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2) के आइटम सॉन्ग कुसु कुसु (Kusu Kusu) पर डांस करती नजर आती हैं. फिल्म में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इस आइटम सॉन्ग पर डांस किया है.
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि दस से बारह साल की तीन लड़कियां झुग्गी के बाहर कुसु कुसु सॉन्ग पर डांस कर रही है. वीडियो के फ्रेम को देखकर ही तीनों की माली हालत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. हालांकि चंद सेकंड के वीडियो में तीनों ने इतना जबरदस्त डांस किया है खुद नोरा फतेही भी इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करने नहीं रोक पाईं. उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा- ‘ये बहुत क्यूट है.’ उन्होंने डांस कर रही लड़कियों की तारीफ करते हुए आगे कहा कि तुम लोग बहुत अद्भुत हो.
डांस के इस वीडियो को कुछ ही समय में लाखों करोड़ों बार देखा जा चुका है. सिर्फ नोरा फतेही के पेज पर इसे करीब साढ़े सात लाख लाइक मिल चुके हैं. वीडियो पर नेटिजन में भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.







.jpeg)












