BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लोकप्रिय अभिनेता का निधन....

लोकप्रिय अभिनेता का निधन....
Share

Pintu Nanda Passed Away: लोकप्रिय उड़िया अभिनेता पिंटू नंदा का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 45 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारियों से जूझ रहे नंदा ने बुधवार रात अंतिम सांस ली।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें पहले भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में लीवर प्रत्यारोपण के लिए नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (आईएलबीएस) में स्थानांतरित कर दिया गया था। परिवार के सदस्यों ने सूचित किया, अभिनेता को अंग दाता की अनुपलब्धता के कारण नई दिल्ली से हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। नंदा की मौत के बाद उड़िया फिल्म बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गई।

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने ओलीवुड अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। नंदा नायक, खलनायक, चरित्र कलाकार और हास्य अभिनेता के रूप में अपनी भूमिकाओं के लिए उड़िया सिनेमा और टेलीविजन में बहुत लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत दूरदर्शन के एक कार्यक्रम से की थी। नंदा ने 1996 में फिल्म 'कोईली' से अपनी शुरूआत की। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में 'दोस्ती', 'हटा धारी चालू था', 'रुमकु झुमना', 'रॉन्ग नंबर', 'प्रेमा रुतु असिगला' आदि शामिल हैं।

 

 

Share

Leave a Reply