धोखाधड़ी के मामले में लोकप्रिय कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
मुंबई। लोकप्रिय कार डिजाइनर और डीसी (DG) के संस्थापक दिलीप छाबड़िया को सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। वह नामी कार डिजाइनिंग ब्रैंड DC Design के फाउंडर हैं। उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिलीप छाबड़िया कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए कारें डिजाइन कर चुके हैं। इस मामले में कई अन्य लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं।
दिलीप छाबड़िया के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले से जुड़ी एक महंगी कार भी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जब्त की है, जिसे मुंबई पुलिस हेडक्वॉर्टर में रखा गया है। पुलिस ने मामले की अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है। कहा यह भी जा रहा है कि मंगलवार शाम तक इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा सकती है।
सोमवार को सीनियर इंस्पेक्टर सचिन वझे की टीम ने उसी एमआईडीसी केस में उन्हें उनके ऑफिस से गिरफ्तार किया है। केस को जांच के लिए क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) को ट्रांसफर कर दिया गया, जो इन दिनों फर्जी टीआरपी केस की भी जांच कर रही है। दिलीप छाबड़िया भारत के नामचीन कार डिजाइनर माने जाते हैं। माना जाता है कि दिलीप ने ही भारत की पहली स्पोर्ट्स कार डिजाइन की थी।







.jpeg)












