नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पीपीई किट-मास्क निर्माण कंपनी में भीषण आग, 4 की हालत गंभीर

 पीपीई किट-मास्क निर्माण कंपनी में भीषण आग, 4 की हालत गंभीर
Share

साहिबाबाद। शहर के स्थित एक फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है जिसमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में मेडिकल उपकरण बनाए जाते थे। आग बुझाने के लिए वैशाली फायर स्टेशन सहित अन्य फायर स्टेशनों की मदद भी ली गई। इस आग की घटना में 14 लोगों के झुलसने की खबर है जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधी नैथानी ने बताया, ’14 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।’

खबरों के अनुसार जिस फैक्ट्री में आग लगी है वहां पीपीई किट्स, मास्क बनाए जाते थे। जांच के बात जो बात सामने निकलकर आ रही है उसके मुताबिक, इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रही दो महिलाएं और एक नाबालिग बच्चे सहित कुल 14 लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Share

Leave a Reply