महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
रायपुर, गांधी चैक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गत् वर्ष ( कोरोना काल ) के दौरान सेमी वर्चुअल कार्यक्रमों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित प्रतिभागियों एवं प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मान कुल सचिव पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, के करकमलों से किया गया। उक्त कार्यक्रम में छात्र संघ पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. गिरिश कांत पाण्डेय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय की पढ़ाई जीवन भर काम आती है स्कूल में टीचर पढ़ाता है। लेकिन कालेज में छात्र छात्राओं को पढ़ना पड़ता है। दिगर महाविद्यालय के अन्य गतिविधियों से भी छात्र/छात्राएं बहुत कुछ सीख कर अपने सर्वार्गीण विकास कर सकते है। उन्होंने छात्र छात्रों को बेझिझक होकर होकर महाविद्यालय के समस्त गतिविधियों में सम्मिलित होने का आव्हान किया। जिसमें छात्र छात्राओं का सर्वार्गीण विकास हो सके।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी ने बच्चों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि अपनी पूरी क्षमता से पढ़ाई कर अन्य गतिविधियों में सम्मिलित होने को कहा। प्राचार्य डा देवाशीष मुखर्जी ने महाविद्यालय संबंधी प्रतिवेदन देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय छत्तीसगढ़ का गौरव बन चुका है। अतः समस्त छात्र/छात्राओं को एक लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्री आर. के. गुप्ता सचिव श्री अनिल तिवारी जी क्रीड़ाधिकारी विजय शर्मा सहित सभी प्राध्यापकगण सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. जया चन्द्रा प्रो. चांदनी गुप्ता ने किया।







.jpeg)












