नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अधिमान्यता परिचय पत्र नवीनीकरण प्रारंभ : नये अधिमान्यता आवेदन पत्र भी अब लिये जायेंगे आनलाईन

अधिमान्यता परिचय पत्र नवीनीकरण प्रारंभ : नये अधिमान्यता आवेदन पत्र भी अब लिये जायेंगे आनलाईन
Share

प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों के अधिमान्यता परिचय पत्र का नवीनीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। परिचय पत्र नवीनीकरण का आवेदन पत्र आनलाईन जनसंपर्क संचालनालय की वेबसाइट https://cg.nic.in/dpr  पर लॉगइन कर भरा जा सकता है। नवीनीकरण आवेदन पत्र 31 दिसम्बर 2019 तक भरे जा सकेंगे।
अधिमान्यता नवीनीकरण के साथ नई अधिमान्यता के लिये भी आवेदन पत्र अब आनलाईन भरने होंगे। आवेदन पत्र को आनलाईन भर कर आवेदन पत्र का प्रिंट आवश्यक अभिलेखों के साथ राज्य अथवा संबंधित संभागीय अधिमान्यता समिति को भेजना होगा।
शासन द्वारा गत माह अगस्त में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही नये अधिमान्यता नियम प्रभावशील हो गये है। नये अधिमान्यता नियमों में व्यापक बदलाव किया गया है। इसके साथ-साथ अब वरिष्ठ पत्रकारों और विकासखण्ड स्तर के पत्रकारों को भी अधिमान्यता दिये जाने का प्रावधान किया गया है। 
जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों के लिये लागू विभिन्न योजनाओं के लिए एकीकृत आवेदन पत्र बनाये जाने का कार्य भी किया जा रहा है। भविष्य में सभी योजनाओं के आवेदन आनलाईन ही लिये जाएंगे। इसके लिये पत्रकारों का डाटाबेस इकट्ठा किया जा रहा है। एक बार डाटाबेस एकत्र होने पर आवेदनकर्ता पत्रकार को एक ही जानकारी बार-बार नहीं भरनी पड़ेगी। वे अपने यूजर आर्डडी पासवर्ड से लॉगइन कर केवल संबंधित योजना के लिये वांछित जानकारी देकर आनलाईन आवेदन कर सकेंगे। इसी उद्देश्य से अधिमान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन करने वाले अधिमान्य पत्रकारों से आधारभूत जानकारी भरवाई जा रही है। 
आयुक्त जनसंपर्क ने आग्रह किया है कि जनसंपर्क संचालनालय की वेबसाईट में उपलब्ध नये अधिमान्यता नियमों का सभी अधिमान्य पत्रकार और नवीन अधिमान्यता के इच्छुक पत्रकार अवश्य अध्ययन कर लें ताकि आवेदन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने नये अधिमान्यता नियमों की जानकारी अपने साथी पत्रकारों को भी देने का आग्रह किया है।


Share

Leave a Reply