BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप, पीड़िता का हुआ गर्भपात, भ्रूण लेकर SSP दफ्तर पहुंची सास

गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप, पीड़िता का हुआ गर्भपात, भ्रूण लेकर SSP दफ्तर पहुंची सास
Share

 बरेली: पुलिस स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सास अपनी बहू का भ्रूण लेकर थाने पहुंची। दरअसल एक गर्भवती महिला के साथ दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए 3 महीने की गर्भवती महिला के साथ बलात्कार किया। जिसकी वजह से उसका गर्भपात हो गया। बच्चे की मौत से महिला सदमे में आ गई। न्याय की गुहार लगाने के लिए पीड़िता की सास अपने हाथ में बहू का भ्रूण लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक बिशारतगंज थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में एक गर्भवती महिला से आरोपियों ने गैंगरेप किया। इस वजह से गर्भ पल रहे बच्चे की मौत हो गई। रेप पीड़िता की सास हाथ में भ्रूण लेकर न्याय की गुहार लगाने एसएसपी दफ्तर पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। पीड़िता की सास आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्लास्टिक के जार में भ्रूण को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

यह घटना उस वक्त हुई जब महिला किसी काम से खेत में गई थी। इस दौरान गांव के ही दबंगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी रेप के बाद महिला को वहीं छोड़कर भाग गए। काफी देर तक जब पीड़ित महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन खेत में देखने पहुंचे जहां वो गंभीर हालत में मिली। परिजन महिला को निजी अस्पताल में ले गए जहां बच्चे की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने हर संभव कोशिश की लेकिन नवजात को नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि दुष्कर्म के दौरान बच्चा महिला के गर्भ में ही मर गया।
गैंगरेप पीड़िता की सास ने कहा कि मैं कई दिनों से शिकायत कर रही हूं। मेरी बहू के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। 3 महीने का बच्चा पेट में था, मुंह बंद कर बहू के साथ दुष्कर्म किया गया जिससे वह बेहोश हो गई। महिला ने कहा इस प्लास्टिक के बैग में बच्चे का शव है।

वहीं शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share

Leave a Reply