BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में नगरीय निकाय चुनावों के लिये तैयारियॉं शुरू, जाने कहा की है खबर

जिले में नगरीय निकाय चुनावों के लिये तैयारियॉं शुरू, जाने कहा की है खबर
Share

कोरबा जिले में नगरीय निकाय चुनावों के लिये तैयारियॉं शुरू कर दी गई हैं। आगामी नगरीय निकाय चुनावों में कोरबा जिले के पॉंच नगरीय निकायों में कुल 133 वार्डों के लिये 3 लाख 22 हजार 820 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। जिले में कुल 386 मतदान केन्द्रों पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार मतदान होगा। नगर निगम कोरबा के 67 वार्डों में पार्षद चुनाव के लिये 306 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। इन मतदान केन्द्रों में 2 लाख 75 हजार 010 मतदाता वोट डालेंगे। नगर पालिका परिषद दीपका के 21 वार्डों के लिये पार्षद चुनने 30 मतदान केन्द्रों पर 21 हजार 799 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर पालिका परिषद कटघोरा के 20 मतदान केन्द्रों पर 15 वार्डों के लिये पार्षद चुनने 15 हजार 718 मतदाता वोटिंग करेंगे। नगर पंचायत पाली के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। जहॉं 4 हजार 031 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने मतदान करेंगे। नगर पंचायत छुरीकला के 6 हजार 262 मतदाता 15 वार्डों के पार्षद चुनने के लिये 15 मतदान केन्द्रों पर वोट डालेंगे। जिला प्रषासन द्वारा इन सभी नगरीय निकायों में चुनाव का कार्य सम्पन्न कराने के लिये 42 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 5 नगरीय निकायों में 5 रिटर्निंग ऑफिसर एवं 13 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर निर्वाचन कार्य सम्पन्न करायेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्डों और दिषा निर्देषों के अनुसार जिले में कोरबा नगर निगम, दो नगर पालिका परिषदों दीपका एवं कटघोरा और दो नगर पंचायतों पाली एवं छुरीकला में चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के लिये आगामी दिनों में अधिसूचना जारी करने की सम्भावना पर जिले में चुनाव की तैयारियों के लिये बैठकों का दौर शुरू हो गया है। नगरीय निकाय चुनावों के लिये कोरबा जिले के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी  संजय अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।  अग्रवाल ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी  नंदिनी साहू के साथ अधिकारियों से नगरीय निकाय चुनावों के लिये अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एस. जयवर्धन, नगर निगम आयुक्त  राहुल देव सहित अपर कलेक्टर  प्रियंका महोबिया और  नेपाल सिंह नैरोजी भी शामिल हुये। 
बैठक में  अग्रवाल ने अधिकारियों को सौंपे गये विभिन्न दायित्वों पर चर्चा की और जरूरी निर्देष दिये। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में बनने वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के निर्देष सेक्टर अधिकारियों को दिये।  अग्रवाल ने निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों में शौचालयों, पानी, दिव्यांग मतदाताओं के लिये रैम्प और बिजली की व्यवस्था प्राथमिकता से पूरी की जाये। नोडल अधिकारी ने मतदान केन्द्रों में सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकतानुसार इंतजाम सुनिश्चित करने के लिये भी रिपोर्ट देने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिये।  अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू होने तक राजनैतिक रूप से शासकीय और सार्वजनिक स्थानों पर सम्पत्ति विरूपण करने के लिये भी तैयारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में वार्डवार-गलीवार अभी से ही सर्वे कराकर विरूपण करने योग्य स्थानों को चिन्हांकित करने के निर्देश दिये ताकि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही तत्काल इन स्थानों से राजनैतिक श्लोगनों, होर्डिंग्स, फ ोटो आदि को हटाया जा सके।  अग्रवाल ने निर्वाचन से संबंधित सभी जरूरी निर्देशों और आदेशों की प्रतियॉं निर्वाचन कार्य में लगने वाले अधिकारियों को भी अनिवार्यत: उपलब्ध कराने के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने निर्वाचन में लगने वाले सभी जरूरी प्रपत्रों की छपाई, बैलेट पेपरों की छपाई आदि कार्यों के लिये आवश्यकतानुसार निविदा की नियम शर्तें भी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर तैयार करने की बात कही।  अग्रवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों का डेटाबेस निर्वाचन के लिये तैयार किये गये सॉफ्टवेयर में आगामी दो दिनों में एन्ट्री कराने के भी निर्देश दिये।
 

Share

Leave a Reply