राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरशोर से जारी...
रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को मनाये जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पुलिस कर्मियों को परेड का रिहर्सल कराया जा रहा है। राजधानी में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। समारोह में पुलिस परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस मैदान में पिछले सप्ताह भर से पुलिस कर्मियों को परेड रिहर्सल कराया जा रहा है। यहां आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा। समारोह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी तैयारियां की जा रही है।







.jpeg)












