नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

स्कूली छात्रा को प्रेमी कर रहा था भगाकर ले जाने की तैयारी, पुलिस ने दो घंटे के भीतर किया आरोपी को गिरफ्तार..

  स्कूली छात्रा को प्रेमी कर रहा था भगाकर ले जाने की तैयारी, पुलिस ने दो घंटे के भीतर किया आरोपी को गिरफ्तार..
Share

बिलासपुर| बिलासपुर जिले के तिफरा इलाके से एक खबर सामने आई है जहां सोमवार की दोपहर स्कूली छात्रा को प्रेमी भगाकर ले गया। इस घटना से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपित की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को उसके परिजन के हवाले कर दिया गया है।


पूछताछ  में आया सामने-
सिरगिट्टी टीआइ यूएन शांत कुमार साहू ने बताया कि सोमवर दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि 13 साल की स्कूली छात्रा को एक युवक जबरदस्ती शासकीय स्कूल तिफरा के सामने से स्कूटी में बैठाकर ले गया है। इस खबर से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। परिजन की शिकायत पर धारा पुलिस ने धारा 363, 366 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने सरकंडा के राजकिशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क के पास युवक को लड़की के साथ पकड़ लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि युवक शांति नगर तिफरा निवासी सागर कौशिक पिता संतोष (19) है। वहीं, नाबालिग छात्रा उसकी प्रेमिका है। वह छात्रा को फंसाकर बाहर लेकर जाने की तैयारी में था। पुलिस ने छात्रा को परिजन के सुपुर्द कर दिया है। वहीं युवक की स्कूटी क्रमांक सीजी 10 यू 6231को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Share

Leave a Reply