राष्ट्रपति के रिश्तेदार को फोन पर मिली धमकी
कानपुर , कल्याणपुर क्षेत्र के गूबा गार्डन में रहने वाले राष्ट्रपति के रिश्तेदार राजीव कुमार को फोन पर उनके कथित रिश्तेदार ने गालीगलौज कर धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। राजीव कुमार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बड़े भाई रामप्यारे की बड़ी बहू दीपा कोविंद के भाई हैं।
साथ ही नमो सेना इंडिया, अखिल भारतीय कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनके फोन पर बड़े मामा का दामाद बताने वाले एक युवक ने कॉल की। गालीगलौज करते हुए धमकी दी। राजीव ने कल्याणपुर पुलिस को ऑडियो क्लिप सौंपी है।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
राजीव को पहले भी आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 28 नवंबर को राष्ट्रपति के कानपुर आगमन से पहले पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरा फोन आया था। इसकी विवेचना चल रही है। वहीं शासन की ओर से स्थानीय पुलिस को पीडि़त के खर्च पर गनर देने के निर्देश दिए गए थे,लेकिन अभी तक कोई सुरक्षा नहीं मिली।







.jpeg)












