नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING : राष्ट्रपति ने कोरोना के घातक वेरिएंट को लेकर जारी किया अलर्ट, नागरिकों से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील

BREAKING :  राष्ट्रपति ने कोरोना के घातक वेरिएंट को लेकर जारी किया अलर्ट, नागरिकों से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील
Share

वाशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कोरोना डेल्टा वेरिएंट को खतरनाक बताते हुए नागरिकों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने अपील की। व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान बाइडन ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट बिना टीकाकरण वाले लोगों को एक महीने पहले की तुलना में और अभी अधिक असुरक्षित बना देगें। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। यह इसलिए क्योंकि विशेषज्ञ डेल्टा वैरिएंट को घातक बता रहे हैं। यह कोरोना वायरस का ऐसा वेरिएंट है जो अधिक आसानी से प्रसारित, संभावित रूप से घातक और विशेष रूप से युवा लोगों के लिए खतरनाक है।


कोरोना वायरस के इस डेटा वेरियंट को खतरनाक बताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंताजनक प्रकार की सूची में शामिल किया है। यह वेरिएंट कुछ देशों में तेजी से फैला है, विशेष रूप से भारत में संक्रमण में इससे तेज वृध्दि हुई जहां इसे पहली बार पाया गया था। बता दें कि अमेरिका विश्व में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में से एक है। कोरोना संक्रमण के कारण अमेरिका में जान गंवाने वालों की संख्या 6 लाख के पार हो गई है। लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन की वजह से मौतों में होने वाली संख्या में बेहद कमी आई है।


इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कोरोना महामारी को एक वास्तविक त्रासदीबताते हुए कहा था कि वैश्विक महामारी के कारण जान गंवाने वाले अमेरिकियों की संख्या 6 लाख होने वाली है। बाइडन ने ब्रसेल्स में उत्तरी अटलांटिका संधि संगठन शिखर सम्मेलन के बाद सोमवार को पत्रकारों से यह भी कहा था कि अब देश में संक्रमण से औसत मामलों और उससे होने वाली मौत के मामले में कमी आ रही है।


Share

Leave a Reply