लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

एक महीने में 10वीं बार बढ़े दाम, इतने रुपये महंगी हुई

 एक महीने में 10वीं बार बढ़े दाम, इतने रुपये महंगी हुई
Share

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम में फिर 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। बीते एक महीने में सीएनजी के दाम 10वीं बार बढ़ाए गए हैं। नवीनतम वृद्धि ने छह दिनों में सीएनजी को 9 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक महंगा कर दिया है, जिससे बस, कार, टैक्सी और माल वाहक वाहन भाड़ा बढऩे की आशंका है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 69.11 रुपये प्रति किलो हो गई है। आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी और पाइप से रसोई गैस (पीएनजी) की खुदरा बिक्री करती है।

कुल मिलाकर बीते एक महीने में सीएनजी के दाम 13.1 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। एजेंसी द्वारा एकत्रित आंकड़ों के मुताबिक एक साल में सीएनजी की कीमतों में 25.71 रुपये प्रति किलो या 60 फीसदी की वृद्धि की गई है। हालांकि पाइप से रसोई गैस (पीएनजी) की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 41.61 रुपये प्रति घन मीटर है।

सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस की कीमतों को दोगुना से अधिक कर 6.1 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (प्रति इकाई) कर दिया है। इसके बाद सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में वृद्धि हुई है।

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की। बुधवार को देश में पिछले 18 दिन में 14वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई थी। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों में तकरीबन 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आई है। कंपनियों ने 24 मार्च, 01 अप्रैल, गुरुवार और आज को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं
 


Share

Leave a Reply