नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बच्ची की जान बचाने प्रधानमंत्री मोदी ने लिया तुरंत एक्शन: दवा पर मिली 6 करोड़ की छूट

 बच्ची की जान बचाने प्रधानमंत्री मोदी ने लिया तुरंत एक्शन: दवा पर मिली 6 करोड़ की छूट
Share

नई दिल्ली। पूरे देश ने संसद में सांसदों की विदाई के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाषण के दौरान भावुक होते देखा। प्रधानमंत्री की भावुकता का एक और उदाहरण सामने आया है।
 
 
महाराष्ट्र में तीरा कामत नाम की एक 5 महीने की बच्ची जो एक दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से ग्रसित है, उसके इलाज में लगने वाली दवा पर कस्टम ड्यूटी और जीएसटी को पूरी तरह माफ कर दिया गया है। इसके चलते दवा की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये कम हो गई है।
 

दरअसल, तीरा कामत जिस जेनेटिक बीमारी से ग्रसित हैं उसके लिए सिर्फ जिन रिप्लेसमेंट ही एक मात्र उपाय है। इस बीमारी के इलाज में “झोलजेंसमा” नामक दवा का इस्तेमाल किया जाता है। इस दवा की कीमत भारतीय करेंसी में 16 करोड़ रुपये होती है। इतना बड़ा अमाउंट परिवार के लिए जुटा पाना बिल्कुल नामुमकिन था लेकिन क्रॉउड फंडिंग के जरिए 16 करोड़ रुपये परिवार ने इकट्ठा कर लिए।

फडणवीस ने पीएम मोदी से की थी अपील-
हालांकि, दवा भारत में लाने के लिए 6 करोड़ से ज्यादा की ड्यूटी लग रही था। इसके बाद परिवार के लोगों ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। फडणवीस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसमें हस्तक्षेप कर दवा के कस्टम ड्यूटी और जीएसटी माफ करने की अपील की।

पीएम मोदी का जताया आभार-
इस अपील पर मंगलवार को फैसला लिया गया। जिसके चलते दवा पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी और जीएसटी पूरी तरह से माफ कर दी गई। इससे करीब 6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च बच गया। प्रधानमंत्री के इस फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएम को पत्र लिखा और उनका आभार व्यक्त किया।

 


Share

Leave a Reply