राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सरकारी स्कूल के प्राचार्य निलंबित, वीर सावरकर कवर वाले रजिस्टर बांटने मामले पर दोषी.
रतलाम। मध्यप्रदेश के सतलाम जिले से एक खबर सामने आरही है जहां राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मलवासा सरकारी स्कूल के प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल में वीर सावरकर कवर वाले रजिस्टर बांटने पर प्राचार्य आरएन केरावत को निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस नेता की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है।

प्राचार्य 7 सालों से वीर सावरकर वाले रजिस्टर बांट रहे थे। एनजीओ के माध्यम से रजिस्टर का वितरण किया जा रहा था। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उज्जैन संभाग आयुक्त ने ये कार्रवाई की है।







.jpeg)












