BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टीम इंडिया से जुड़े पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव, तीसरे टेस्ट से रहेंगे चयन के लिए उपलब्ध

टीम इंडिया से जुड़े पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव, तीसरे टेस्ट से रहेंगे चयन के लिए उपलब्ध
Share

इंग्लैंड के मौजूदा दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव लॉर्ड्स में भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है और लॉर्ड्स में टीम से जुड़ गए हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज आवेश खान के चोटों के कारण मौजूदा दौरे से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने उनकी जगह शॉ और सूर्यकुमार को टीम में शामिल किया था।
यह दोनों बल्लेबाज श्रीलंका दौरे पर गई लिमिटेड ओवरों की भारतीय टीम में शामिल थे, जहां सूर्यकुमार वनडे सीरीज में बेस्ट खिलाड़ी चुने गए थे। इस दौरे पर भारत ने शिखर धवन की अगुवाई में वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की, जबकि टी-20 सीरीज 1-2 के अंतर से गंवा दी थी। इंग्लैंड दौरे के लिए स्टैंड-बाय के रूप में शामिल बंगाल के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भी भारत की मुख्य टीम में शामिल किया गया है।
सूर्यकुमार और पृथ्वी को श्रीलंका से 31 जुलाई को ही इंग्लैंड रवाना होना था, लेकिन वीजा डॉक्यूमेंट्स के चलते उन्हें 2 दिन और रुकना पड़ा। सूर्यकुमार को अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है, जबकि पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं। टीम से जुड़ने के बाद अब दोनों क्रिकेटर तीसरे टेस्ट के चयन के लिए उपलब्ध हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 25 अगस्त (बुधवार) से हेडिंग्ली में खेला जाना है।
 


Share

Leave a Reply