BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली बॉलिवुड सेलिब्रिटी बनीं प्रियंका चोपड़ा...

इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली बॉलिवुड सेलिब्रिटी बनीं प्रियंका चोपड़ा...
Share

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ना केवल बॉलिवुड में बल्कि हॉलिवुड में भी अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। अब उनके सिर पर एक और ताज जड़ा है। वह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोवर्स पाने वाली बॉलिवुड सेलिब्रिटी बन गई हैं। हालांकि सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स वाले भारतीयों के मामले प्रियंका अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हो गए हैं।

 

अब उनसे आगे सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। तीसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं जिनके 44.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। दीपिका के बाद नंबर आता है, आलिया भट्ट और अक्षय कुमार का। जहां आलिया भट्ट के 43.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं, वहीं अक्षय कुमार के 36.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। मालूम हो, साल 2019 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में भी केवल विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा को ही शामिल किया गया है। प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। हालांकि कई बार उन्हें अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।

साल 2020 के ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में प्रियंका ने अपने फैशन से लोगों का ध्यान खींचा। अगर उनकी प्रफेशन लाइफ की बात करें तो प्रियंका की पिछली फिल्म द स्काई इज पिंक आई थी। फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम ने भी किरदार निभाए थे। फिल्म का डायरेक्शन शोनाली बोस ने किया था। फिलहाल वह किसी भी फिल्म पर काम नहीं कर रही हैं। मालूम हो, इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स पाने वाले पहले भारतीय विराट कोहली हैं। उनके बाद प्रियंका चोपड़ा का नंबर आता है।

Share

Leave a Reply