BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रियंका का शक्ति संवाद, बोलीं- सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे

प्रियंका का शक्ति संवाद, बोलीं- सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे
Share

उत्तिर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को चित्रकूट पहुंची। उन्होंेने पहले मत्स्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर उतारी आरती फिर मंदाकिनी की जलधारा में बने मंच से महिलाओं से संवाद किया।
इस संवाद में प्रियंका ने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारे के साथ बातचीत की शुरुआत की। प्रियंका ने कहा कि यूपी की हालत बहुत खराब है। खाद की लाइन में खड़े-खड़े कई लोगों ने जान गंवा दी। कोरोना काल में भाजपा सरकार फेल रही। महिलाओं का आह्वान करते हुए प्रियंका ने कहा- 'बहुत हुआ इंतजार अब, सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे। औरों से कब तक आस लगाओगी...।' उन्हों ने कहा कि महिलाएं खुद अपनी लड़ाई लड़ें।
महिलाओं को पार्टी के 40 प्रतिशत टिकट देने के ऐलान का उल्ले।ख करते हुए उन्होंुने कहा कि अभी मैंने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने को कहा है। लोकसभा चुनाव में हम आबादी के बराबर 50 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे। प्रियंका ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्हों ने कहा कि यूपी में महिलाओं को कुछ नहीं मिला। कोरोना में जब प्रवासी बाहर से आ रहे थे तब यह सरकार बसें नहीं दे पाई। अब मोदी जी के कार्यक्रम के लिए हजारों बसें मिल गई हैं।
उज्जवला योजना में एक बार सिलेंडर दिया। दोबारा आप महंगाई की वजह से भरवा नहीं पा रही हैं। खीरी में किसानों को कुचलने वाले के पिता मंत्री को प्रधानमंत्री के मंच पर जगह मिलती है। यह सरकार आपकी शक्ति नहीं पहचानती है। महिलाएं विधायक बन कर जाएंगी तभी उनके लिए नीतियां बनेगी।
 


Share

Leave a Reply