BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मौजूदा गेंदबाजों के सामने शायद बेहतर बल्लेबाज: महेला जयर्वधने

 मौजूदा गेंदबाजों के सामने शायद बेहतर बल्लेबाज: महेला जयर्वधने
Share

मुंबई। श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने कहा है कि मौजूदा गेंदबाजों की तुलना पूर्व खिलाडिय़ों से करना गलत होगा, क्योंकि जसप्रीत बुमराह और कागिसो रबादा के सामने शायद पहले से बेहतर बल्लेबाज हैं। 

उन्होंने कहा, 'अगर आप आज के दौर के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाजों को देखेंगे तो उन्होंने अपना शुरुआती करियर उस दौर में बिताया है। मैंने कपिल देव और कर्टनी वॉल्श को नहीं खेला क्योंकि मैंने उनके बाद क्रिकेट शुरू की।

जयवर्धने ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर संजय मांजरेकर से बात करते हुए कहा, 'तब मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न, ग्लैन मैक्ग्रा, अनिल कुंबले, भज्जी (हरभजन सिंह), सकलैन मुश्ताक, वसीम अकरम, वकार यूनिस थे। इनके आंकड़े इनके बारे में बताते हैं।

उन्होंने कहा, 'हमें अभी देखना है कि मौजूदा गेंदबाजों की पौध उन आंकड़ों तक पहुंचती है या नहीं। मौजूदा गेंदबाज शायद बेहतर बल्लेबाजी ईकाई के सामने खेल रहे हैं।' जयवर्धने ने सभी प्रारूपों में श्रीलंका के लिए कुल 652 मैच खेले हैं और वह दुनिया के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

Share

Leave a Reply