नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

लोहा गलाने वाली भट्टी में प्रोजेक्ट मैनेजर ने लगाई छलांग, 1600 डिग्री सेल्सियस में जलकर हुआ खाक, जाने कहा की है घटना...

 लोहा गलाने वाली भट्टी में प्रोजेक्ट मैनेजर ने लगाई छलांग, 1600 डिग्री सेल्सियस में जलकर हुआ खाक, जाने कहा की है घटना...
Share

रायगढ़। छत्तिसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक खौफनाक मामला सामने आरहा है जहां पूंजीपथरा स्थित सिंघल स्टील प्लांट में देर शाम फैक्ट्री के प्रोजेक्ट मैनेजर ने लोहा गलाने वाली भट्टी में कूदकर अपनी जान दे दी। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने जब चीखने की आवाज सुनी तो आनन-फानन में भट्टी को बंद किया, लेकिन तब तक प्रोजेक्ट मैनेजर जलकर खाक हो चुका था। जिस भट्टी में प्रोजेक्ट मैनेजर ने सुसाईड किया उसका टेंपरेचर 1600 डिग्री सेल्सियस था और उसमें फैक्ट्री का लोहा गलाया जाता था। ऐसे में चंद सेकंड में ही मृतक का शरीर पूरी तरह गल गया और उसकी राख तक नहीं मिली। मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। 

परिजनों ने की जाँच की मांग-
बताया जा रहा है कि मृतक देवेन्द्र कुमार जमशेदपुर का रहने वाला है। वह प्लांट में पिछले 12 साल से प्रोजेक्ट मैनेजर था और फैक्ट्री के कैंपस में ही स्टाफ क्वार्टर में रहता था। घटना के दिन भी दो बार वह साइट विजिट कर चुका था। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त दो मजदूर वहां मौजूद थे। ऐसे में पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है। हालांकि परिजनों ने इस घटना में संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। 

Share

Leave a Reply