ST/SC का आरक्षण 10 साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया पारित, जाने पूरी खबर...
रायपुर| छत्तीसगढ़ विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र में आज रखे जाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सीएम हाउस में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक हुई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में केंद्र अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण संशोधन विधेयक और राज्यपाल के अभिभाषणा को मंजूरी दी गई।
आगे की खबर-
छत्तीसगढ़ विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में संविधान का 126वां संशोधन का अनुसमर्थन प्रस्ताव पारित हो गया है। सदन सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव पारित कर दिया गया। ST/SC का आरक्षण 10 साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव है। करीब दो घण्टे के चर्चा के बाद प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।







.jpeg)












